भितरवार सड़क हादसे में मृत दंपति के आश्रितों को मिलेगी 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता
भितरवार सड़क हादसे में मृत दंपति के आश्रितों को मिलेगी 4 लाख की आर्थिक सहायता
जिला प्रशासन ने तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई
ग्वालियर जिले की भितरवार तहसील अंतर्गत फायर ब्रिगेड एवं मोटरसाइकिल की टक्कर में मृत दंपति के आश्रितों को सरकार द्वारा संचालित संबल योजना के तहत 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर मृतक दंपति के परिवार को रेडक्रॉस सोसाइटी से 10 हजार रुपये की तात्कालिक आर्थिक सहायता तथा अंत्येष्टि के लिए 5 हजार रुपये की सहायता उपलब्ध कराई गई है। साथ ही मृतक दंपति के दोनों बच्चों को छात्रावास में प्रवेश दिलाकर निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी।
एसडीएम भितरवार श्री राजीव समाधिया ने बताया कि बीते रोज फायर ब्रिगेड और मोटरसाइकिल के बीच हुई दुःखद दुर्घटना में ग्राम रिछारी कला निवासी बंटी जाटव की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी प्रीति जाटव गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। प्रीति जाटव को बेहतर उपचार के लिए ग्वालियर में भर्ती कराया गया था, जहां आज उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।
जिला प्रशासन द्वारा मृतक दंपति के बच्चों के भविष्य की सुरक्षा एवं परिवार को सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
#gwalior
#mukhymantrisambalyojna
CM Madhya Pradesh
#bhitarwar