logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजनौर में सनसनी शादीशुदा सिरफिरे राहुल ने 12वीं छात्रा काशिश को उतारा मोत के घाट

(दानिश आलम फारूकी )
जनपद ​बिजनौर (काशीराम कॉलोनी): जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली 18 वर्षीय कशिश परवीन की उसके ही घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई ​आरोपी राहुल, जो पहले से ही शादीशुदा है और बच्चों का पिता है, पिछले काफी समय से कशिश के पीछे पड़ा था। जैसे ही उसे पता चला कि कशिश की शादी तय हो गई है, उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। राहुल ने काशीराम कॉलोनी स्थित कशिश के घर में घुसकर उसके सीने पर चाकू से एक बार में 6 वार किए। कशिश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई​आरोपी ने खुद को भी किया घायल ​वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राहुल ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है ​इलाके में भारी आक्रोश
​इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में जबरदस्त गुस्सा है। परिजनों और मोहल्ले वालों की मांग है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा और 'बुलडोजर कार्रवाई' की जाए। एक होनहार बेटी के इस तरह चले जाने से पूरे इलाके में मातम और डर का माहौल है।

2
161 views

Comment