जिले में 38 उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जारी
जिले में 38 उपार्जन केंद्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी जारी,
अब तक 593 किसानों से 25,904 क्विंटल उपार्जन
मौजूदा रबी विपणन वर्ष में ग्वालियर जिले में वर्तमान में 38 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। बुधवार 22 अप्रैल तक 593 पंजीकृत किसानों से 25,904 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही 1,710 किसानों ने अपनी सुविधा अनुसार उपार्जन केंद्र एवं तिथि चुनकर स्लॉट बुक किए हैं।
समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन शासन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके तहत किसानों को पारदर्शी और सुगम व्यवस्था के साथ उपज बेचने का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए छाया, स्वच्छ पेयजल, टॉयलेट सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
गर्मी के मौसम को देखते हुए केंद्रों पर ओआरएस, गुड़-चना तथा आपात स्थिति के लिए फर्स्ट एड मेडिकल किट की भी व्यवस्था की गई है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी सुविधाजनक तिथि एवं उपार्जन केंद्र का चयन कर स्लॉट बुक करें और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय कर शासन की उपार्जन योजना का लाभ उठाएं।
#gwalior
#farmers
#agriculture
CM Madhya Pradesh