logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालौन पुलिस अधीक्षक ने थाना चुर्खी का किया आकस्मिक निरीक्षण


जालौन। जनपद के पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना चुर्खी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया, जिसमें एचएस इंडेक्स, मिशन शक्ति केंद्र, महिला एवं साइबर हेल्प डेस्क सहित अन्य अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान हवालात एवं मालखाना का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव एवं समय-समय पर उनके अद्यावधिक किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने वांछित अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी करने तथा थाना परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना स्टाफ को अपने कार्यों के प्रति सतर्कता एवं जिम्मेदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

13
4167 views

Comment