कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत डिरगुवां में लगाई रात्रि चौपाल।
कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ ग्राम पंचायत डिरगुवां में लगाई रात्रि चौपाल
कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा मौके पर निराकरण किया
--
प्रशासन गांव की ओर के तहत कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने आज जनपद पंचायत पृथ्वीपुर के ग्राम पंचायत डिरगुवां में रात्रि चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा मौके पर समस्याओं और शिकायतों का निराकरण किया।
रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्रीमती भिड़े ने जन समूह से संवाद करते हुए अधिकारियों को जांच संबंधी आवेदनों में निष्पक्ष जांच कर अतिशीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। विभागीय अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा योजनाओं के लाभ हेतु लोगों से आवेदन पत्र प्राप्त किए। कलेक्टर ने शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदकों को अतिशीघ्र समस्या के निराकरण हेतु आश्वस्त किया। उन्होंने बच्चों को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया और शासन की योजनाओं के तहत हरसंभव लाभ देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत /अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना, एसडीएम अशोक कुमार सेन एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।