logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग: कुएं में गिरा ट्रैक्टर, नाबालिग की मौत।

रिपोर्ट- सुनील कुमार पुरैना
भटगांव/बिलाईगढ़- बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम सुरगुली में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में बने कुएं में एक ट्रैक्टर गिर जाने से एक नाबालिग बालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में कुल पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। हालांकि, इन चारों को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, सभी लोग ग्राम धौराभाठा से सुरगुली ईंट लेने जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल मृतक के शव और ट्रैक्टर को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। वहीं, छत्तीसगढ़ पुलिस की सलीहा थाना टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

3
67 views

Comment