logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सी एल गुप्ता स्कूल ऑफ़ ऑप्टोमेट्री के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस।

मुरादाबाद। सी एल गुप्ता स्कूल ऑफ़ ऑप्टोमेट्री के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
इस मौके पर बीएससी ऑप्टोमेट्री एवं डिप्लोमा ऑप्टोमेट्री के छात्र-छात्राओं के बीच पर्यावरण संबंधित एक क्विज का आयोजन किया गया।
जीतने वाले सभी विजेताओं को पौधे उपहार स्वरूप भेंट किए गए, इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पर्यावरण सचेतक श्री नेपाल सिंह रहे।
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को घर में पैदा होने वाले विभिन्न प्रकार के कचरो को अलग-अलग निस्तारण करने का तरीका बताया।
घर से निकलने वाला गीले कचरे से कंपोस्ट बनाने की विधि को समझाया गया।
साथ ही केले के छिलकों से बायोएंजाइम बनाने का तरीका बताया गया।
अपनी रसोई में उपस्थित हल्दी, गुड़, मट्ठा जैसी चीजों से विभिन्न प्रकार की बागवानी में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों को बनाना सिखाया गया।
इस कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता आकांक्षा गुप्ता ने किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में एजुकेशन डिपार्टमेंट के हेड श्री फनी कृष्णा मौजूद रहे
अन्य फैकल्टी मेंबर्स में राम गोपाल, शाफिया,उजमा, पिंकी आदि मौजूद रहे।

आइमा मीडिया संवाददाता प्रेम मसीह

10
1041 views

Comment