logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व पृथ्वी दिवस पर संस्कार भारती की अनोखी पहल, रंगोली से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


शाहगंज। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर नगर की सामाजिक एवं रचनात्मक संस्था संस्कार भारती द्वारा पुरुष अस्पताल परिसर में आकर्षक रंगोली बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कलाकारों द्वारा बनाई गई यह रंगोली विविधता में एकता का प्रतीक होने के साथ ही भारतीय सांस्कृतिक परंपरा की झलक भी प्रस्तुत करती है।

रंगोली में अंक क्रम के माध्यम से ‘ज्ञान कमल’ का सृजन किया गया, जो आत्मबोध, जागरूकता और ज्ञान की गहराई को दर्शाता है। इस कलात्मक प्रस्तुति के जरिए पृथ्वी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

संस्था के कलाकार संदीप विश्वकर्मा और संजीव जायसवाल ने मिलकर इस सुंदर रंगोली का निर्माण किया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी और डॉ. अभिषेक रावत ने कलाकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष रचित चके को एक बार चौरसिया सहित मुकेश जायसवाल, आनंद मोदनवाल, सुधांशु, श्रवण, गौरव, नीरज, प्रवीण बरनवाल, पवन तनय, अजेंद्र एवं श्रीश अग्रहरी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

0
0 views

Comment