logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पकरैल के विन्दटोली में भीषण अग्निकांड: कई घर जलकर राख, लाखों नुकसान का अनुमान । गर्मी के मौसम में सतर्कता बरतने की जरूरत ।

AIMA मीडिया न्यूज // मनोज कुमार शर्मा

खगड़िया, 22 अप्रैल:



गोगरी प्रखंड अंतर्गत पकरैल के विन्दटोली गाँव में बुधवार संध्या एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। देखते ही देखते आग ने कई फूस और चदरा से बने घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कई परिवारों का आशियाना जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 7 बजे सुलो शर्मा के घर में भोजन बनाने के दौरान उठी चिंगारी से फूस के घर में आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के कई घरों व एक नई दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की ऊंची लपटें देखकर विद्यार्थी टोला, उदयपुर, कामत टोला, विश्वकर्मा नगर और गांधी नगर सहित आसपास के कई टोले के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। उप सरपंच प्रतिनिधि मुकेश शर्मा ने अपने पानी प्लांट के टैंक से सैकड़ों लीटर पानी उपलब्ध कराकर आग बुझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।

इस अग्निकांड में सुलो शर्मा, देवेंद्र शर्मा, बिट्टू शर्मा, बमबम शर्मा तथा महेंद्र शर्मा की नई दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई। विशेष रूप से महेंद्र शर्मा को भारी नुकसान हुआ है, जिनकी दुकान में रखा राशन काउंटर सहित करीब 2.5 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जल गई। वहीं पवन शर्मा और रविंदर शर्मा के घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 112 आपातकालीन सहायता दल और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक ग्रामीणों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया था। बाद में प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गए।

घटनास्थल पर उप सरपंच प्रतिनिधि मुकेश शर्मा, पूर्व मुखिया नारायण शर्मा, वार्ड सदस्य श्याम शर्मा ,

संजीत कुमार, उमेश सिंह ,उपेन्द्र सिंह, समिति प्रतिनिधि गोपाल साह, छट्ठू शर्मा ,अमरेश कुमार,, सुभाष शर्मा,इंदल कुमार,रामजी सिंह ,बबलू शर्मा ,धनंजय साह,प्रशांत साह,सागर संगम प्रमोद साह,रामसकल शर्मा ,अभिमन्यु कुमार,प्रेम कुमार भारती आदि सैकड़ो ग्रामीणों ने आग बुझाने में सहायता प्रदान की । गांव के प्रबुद्ध जनप्रतिनिधि मुखिया अरुण साह,सरपंच प्रमोद सिंह,पोस्ट मास्टर नंदलाल यादव ,विचेंद्र यादव, विवेकानंद यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक रवि कुमार रवि,पत्रकार ,अमोद सह सचिव ,विक्रम कुमार शर्मा,शिक्षक चंद्रशेखर यादव बिहार पुलिस ललन कुमार राजीव ,सुमित कुमार यादव , शिक्षक यशवीर कुमार यादव ,सहित कई लोगों ने संवेदना व्यक्त करते हुए सभी ने मिलकर राहत कार्य में सहयोग प्रदान किया और पीड़ित परिवारों के लिए सरकार व आपदा प्रबंधन विभाग से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की।

पूर्व उपमुखिया मनोज कुमार शर्मा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से जल्द नुकसान का आकलन कर उचित सहायता राशि देने की अपील की।



गर्मी में आग से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां:



फूस या ज्वलनशील सामग्री वाले घरों में खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतें।

गैस चूल्हा या चूल्हे को जलाकर unattended न छोड़ें।

घर के आसपास पानी या बालू की व्यवस्था रखें।

बिजली के तारों की नियमित जांच कराएं।

बच्चों को आग से दूर रखें और जागरूक करें।

आपात स्थिति में तुरंत 112 या अग्निशमन विभाग को सूचना दें।



👉 निष्कर्ष:

यह अग्निकांड एक बार फिर यह संकेत देता है कि गर्मी के मौसम में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। समय रहते सतर्कता और सामूहिक प्रयास से ही ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

120
1785 views

Comment