logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खंडर बना गाजियाबाद का अंडरपास

रिपोर्ट

(सूरज कुमार) मनसुख टाइम्स गाजियाबाद...

गाजियाबाद गौशाला अंडरपास नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाला यह अंडरपास काफी समय से चर्चा में है, लेकिन आज भी इसकी हालत बेहद खराब है। खासकर पैदल राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश होने पर या फिर गटर का पानी भर जाने से पूरा अंडरपास जलमग्न हो जाता है, जिससे चलना तक मुश्किल हो जाता है।

स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और आम लोग इस समस्या से सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि बच्चों को गंदे पानी से निकालना पड़ता है, जो बेहद खतरनाक और चिंताजनक है।

सबसे दुखद बात यह है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सरकार और नगर निगम इस समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस अंडरपास में पानी भरने की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि पैदल चलने वालों को सुरक्षित और आसान रास्ता मिल सके

16
649 views

Comment