logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मैनपुरी में नए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी जी

मैनपुरी में नए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी जी और एसपी गणेश प्रसाद शाहा ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में औचक निरीक्षण किया और जो सामने आया, उसने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी मैस, शौचालय, पानी, लाइट, लाइब्रेरी और हॉस्टल में भारी अव्यवस्थाएं, खाने की खराब गुणवत्ता और छात्रों को मूलभूत सुविधाओं तक का अभाव।

डीएम ने मौके पर ही सख्त रुख अपनाते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर को साफ चेतावनी दी एक हफ्ते में सुधार नहीं तो कड़ी कार्रवाई तय। छात्रों ने खुद बताया कि न पानी की व्यवस्था सही, न बिजली का बैकअप, न साफ-सफाई, ऊपर से खेल सुविधाएं भी अधूरी।

तुरंत निर्देश दिए गए मैस कमेटी बने, तय मीनू लागू हो, सफाई और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। खराब एसी, वाटर कूलर, टूटे शीशे सबको तुरंत ठीक कराने के आदेश। साथ ही साफ कहा गया कि अगली जांच में कमियां मिलीं तो जिम्मेदारी तय होगी और कार्रवाई भी।

यही होता है प्रशासन का असली काम जमीन पर उतरकर हकीकत देखना और तुरंत फैसला लेना। मैनपुरी को ऐसे ही सख्त और जवाबदेह जिलाधिकारी की जरूरत थी। पहले एक अधिकारी थे जो एसी कमरे से नहीं निकलते थे।

सुना है नए डीएम साहब के बारे में काफी अच्छी बातें अगर यही तेवर रहा, तो सिस्टम बदलने में देर नहीं लगेगी।

बहुत बहुत शुभकामनाएं

Kanhaiya lal

9
218 views

Comment