शेख़ ज़ियाउद्दीन रूमी, मुल्तान के मशहूर सूफी शेख़ शिहाबुद्दीन सुहरवर्दी के मुरीद और ख़लीफ़ा में से थे
शेख़ ज़ियाउद्दीन रूमी, मुल्तान के मशहूर सूफी शेख़ शिहाबुद्दीन सुहरवर्दी के मुरीद और ख़लीफ़ा में से थे। कहा जाता है कि सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी और उनके बेटे क़ुतुबुद्दीन मुबारक शाह भी उनके मुरीद थे और उन पर गहरा एतबार रखते थे।
शेख़ ज़ियाउद्दीन की उम्र सौ साल से भी ज़्यादा हुई और उनका इंतक़ाल 1321 ईस्वी में हुआ। उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा में सुल्तान क़ुतुबुद्दीन शामिल हुए थे और उनकी वफ़ात के तीसरे दिन हज़रत निज़ामुद्दीन औलिया भी उनकी क़ब्र पर हाज़िर हुए।
दिल्ली के कालू सराय में उनका मज़ार स्थित है
Afzal Ali shah Moududi.
Lucknow