logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शिक्षा या कारोबार? मिर्जापुर के नामी स्कूल पर फीस को लेकर उठे सवाल मिर्जापुर में एक निजी स्कूल की फीस और

शिक्षा या कारोबार? मिर्जापुर के नामी स्कूल पर फीस को लेकर उठे सवाल
मिर्जापुर में एक निजी स्कूल की फीस और किताबों के खर्च को लेकर अभिभावकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शहर के चर्चित डेफोडिल्स स्कूल पर आरोप है कि कक्षा 6 की किताबों के लिए करीब 12 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
अभिभावकों का कहना है कि इतनी महंगी किताबें खरीदना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया है, लेकिन स्कूल के दबाव में उन्हें यह खर्च उठाना पड़ रहा है। कई अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन रसूख के दम पर मनमानी कर रहा है, जिससे वे खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं।
मामले को लेकर अभिभावकों में आक्रोश है और वे प्रशासन से जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि शिक्षा के नाम पर इस तरह की वसूली कहीं न कहीं नियमों के खिलाफ है और इस पर रोक लगनी चाहिए।
अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर कब तक इस तरह की मनमानी चलती रहेगी? मिर्जापुर के अभिभावक जवाब मांग रहे हैं।

0
0 views

Comment