रोटी पर थूक” कांड में त्वरित एक्शन: 6 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
हापुड़ / बाबूगढ़ | 22.04.2026
बाबूगढ़ क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान रोटी बनाते समय थूकने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए महज 6 घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो सामने आते ही मामला गंभीर हो गया और लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही थाना बाबूगढ़ पुलिस हरकत में आई और आरोपी की पहचान कर दबिश देकर उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी शादी समारोह में खाना बनाने के काम से जुड़ा हुआ था और उसी दौरान उसने यह घिनौनी हरकत की, जिसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की।
@hprpolice की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि समाज में गलत संदेश न जाए।