logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनिल कुमार खबर, मिर्जापुर मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र स्थित बड़का घुमान मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने दो

अनिल कुमार खबर, मिर्जापुर
मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र स्थित बड़का घुमान मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने दो कारों में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों कारों में भीषण आग लग गई।
हादसा इतना भयानक था कि कारों में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब आधा दर्जन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन आग की तेज लपटों के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान कराने और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

28
1088 views

Comment