logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

काशीपुर की सड़कों पर उमड़ा 'क्लीन एंड ग्रीन' जुनून: पुष्प वर्षा और नारों के साथ गूँजा 'स्वच्छ काशीपुर-हरित काशीपुर' का संकल्प

नगर निगम,समर स्टडी हॉल और क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन की भव्य स्वच्छता रैली सफलता से संपन्न।

काशीपुर:- विश्व पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर आज काशीपुर की सड़कों पर पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। काशीपुर क्लीन एंड ग्रीन फाउंडेशन, समर स्टडी हॉल (कुंडेश्वरी रोड) एवं नगर निगम काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य स्वच्छता रैली ने शहरवासियों को स्वच्छता और प्रकृति के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।फूलों की वर्षा और शीतल जल से हुआ स्वागत।
नगर निगम परिसर से आरंभ हुई इस रैली का शहर के व्यापारियों और आम जनमानस ने पलक पावड़े बिछाकर स्वागत किया। शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों पर स्थानीय व्यवसायियों द्वारा रैली पर पुष्प वर्षा की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए जगह-जगह शीतल जल और शरबत का वितरण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।
बच्चों के नारों ने भरा जोश, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम।
रैली में समर स्टडी हॉल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं और संस्था के सदस्यों ने "एक पौधा लगाएं-पर्यावरण बचाएं" और "स्वच्छ काशीपुर-सुंदर काशीपुर" जैसे प्रेरणादायक नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया। प्रतिभागियों की सुरक्षा के दृष्टिगत **सीएमओ काशीपुर** द्वारा उपलब्ध कराई गई सरकारी एम्बुलेंस पूरी रैली के साथ मौजूद रही।
**सम्मान और संबोधन**
मुख्य मार्गों से होते हुए रैली वापस नगर निगम में संपन्न हुई, जहाँ सभी सहभागियों का पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए:
मुक्ता सिंह (प्रबंधक निदेशक, समर स्टडी हॉल एवं भाजपा नेत्री) ने युवाओं की भागीदारी को राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताया।
विजेन्द्र चौधरी (संरक्षक, फाउंडेशन एवं चेयरमैन उत्तराखंड एथलेटिक सलेक्शन कमेटी) ने पर्यावरण संरक्षण को आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया।
सर्वेश बंसल (अध्यक्ष) एवं गौरव गुप्ता (संस्थापक एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष) ने संयुक्त रूप से व्याख्यान देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का काम नहीं बल्कि एक जीवनशैली होनी चाहिए।
सामूहिक शपथ ग्रहण
कार्यक्रम के अंत में महिला संभाग की संयोजिका सुश्री अर्चना लोहनी ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण की रक्षा करने की सामूहिक शपथ दिलवाई।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस विशाल आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ समाजसेवी श्री विमल गुड़िया जी, शशि कांत गुप्ता, केशव सिंह, वीरेंद्र गर्ग, नवीन बिष्ट, रमा गर्ग, सुरेंद्र बाठला जी, जगमोहन सिंह बंटी,सिमरन गुप्ता, पूनम मझारिया, राधा चौहान सहित संस्था के अनेक पदाधिकारियों के साथ श्री अनुज भाटिया प्राचार्य समर स्टडी हाल। अन्नु अग्रवाल उप प्राचार्य समर स्टडी हाल और गणमान्य नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।

4
91 views

Comment