logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भजन संध्या में गूंजे भक्ति के स्वर, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और पूरे वातावरण में भक्ति व उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रंजीत रावत ने दो बसों के माध्यम से लगभग 90 से 100 श्रद्धालुओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया, जिससे स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हुई।
कार्यक्रम के दौरान भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का वातावरण बना रहा।

15
1401 views

Comment