logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल जलाकर किया मौन

फतेहपुर संवाददाता।
ज्वालागंज स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पिछले वर्ष जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद देशवासियों की बरसी मनाते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही दो दिन पूर्व दिवंगत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह ‘मुन्ना’ को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत कैंडल जलाकर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने घटना को हृदय विदारक बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।
जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि आतंकी घटना में कई परिवारों ने अपने पुत्र और पति खो दिए, लेकिन आज तक घटना का सटीक खुलासा नहीं हो सका, जो बेहद दुखद और शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ऐसी घटनाओं को गंभीरता से लेने में विफल रही है।
शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पुलवामा हो या पहलगाम, देश के जवान और नागरिक लगातार शहीद हो रहे हैं, लेकिन सरकार जनता की सुरक्षा से अधिक सत्ता बचाने में लगी दिखाई देती है।
श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, ई. देवी प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश कोरी, सैयद सहाब अली, आनंद सिंह गौतम, सलीम खान, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा, अकरम काले, राजीव श्रीवास्तव, नाजिम राइन, अब्दुल रज्जाक, हम्माद हुसैन, धर्मेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0
196 views

Comment