logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोहना में हिट एंड रन: अज्ञात वाहन की टक्कर से 12वीं के छात्र की मौत पूरी ख़बर कमेंट बॉक्स में ARJUN KUMAR GURGARAM

मृतक की पहचान रायसीना निवासी विनीत (पुत्र विनोद) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं। हाल ही में उसने 12वीं कक्षा में प्रवेश लिया था।

नाले में गिरने से गई जान

पुलिस के अनुसार, विनीत अपनी मोटरसाइकिल से सोहना ढाणी की ओर जा रहा था। गांव से कुछ दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा।

मौके पर ही मौत, बाइक क्षतिग्रस्त

हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दुर्घटना में उसकी मोटरसाइकिल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

आरोपी चालक फरार, तलाश जारी

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फरार चालक की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में जांच की जा रही है।

0
584 views

Comment