logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नया शौचालय टैंक के अंदर सेट्रिंग खोलने गए तीन मजदूरों की एकसाथ पलभर में दर्दनाक मौत - कदवा क्षेत्र में मातम ।

असामयिक मृत्यु की कि खबर सुनते ही खैरपुर कदवा गांव के लोगों में छाया मातम।
AIMA मीडिया न्यूज़
रिपोर्ट : मनोज कुमार शर्मा
बिहार , नवगछिया 22 अप्रैल ।

नवगछिया प्रखण्ड के चाय टोला कदवा गांव में उस समय अचानक अफरा तफरी मच गयी और मातम छा गया जब खैरपुर कदवा गांव के तीन गरीब मजदूरों की एक साथ असामयिक मृत्यु हो जाने की खबर मिली । अचानक से क्षण पलक में लोगों की खुशी मातम में बदल गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 दिन पूर्व बने सेफ्टी टैंक के सेटरिंग खोलने के दौरान एक साथ तीन गरीब मजदूरों की मृत्यु हो जाने की खबर मिली।
सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी ,चाय टोला कदवा निवासी ज्वाला यादव अपने निवास स्थान पर शौचालय निर्माण हेतु 15 दिन पूर्व सेफ्टी टेंक बनवाया था। टैंक की ढलाई कर पूरी तरह पैक कर दिया गया था। जैसे ही आज मजदूर खैरपुर लछमिनिया कदवा गाँव निवासी टेंक का सेटरिंग खोलने टैंक के अन्दर घुसे की क्रमशः तिनों व्यक्ति, बमबम कुमार , श्रीलाल मंडल व जयनंदन मंडल की टैंक के मन्दर सेटरिंग खोलने के क्रम में तत्क्षण मृत्यु हो गयी। तीनों व्यक्ति के टैंक के अन्दर अचेत अवस्था में बेहोश होकर गिरे देख आश -पास के लोगों में खलबली और हाहाकार मच गया।
हिम्मत कर लोगों ने कन्हैया कुमार को कमर में रस्सी बाँध कर टैंक के अन्दर मृतक को निकालने भेजा गया पर वे भी मूर्छित होकर टैंक में गिर गये। गनिमत रही कि लोगों ने कमड़ में लगे रस्सी को खिंच कर उसे बाहर निकाल लिए जिससे उसकी जान बच गयी।

घटना की सूचना मिलते हीं खैरपुर कद‌वा के मुखिया पंकज जयसवाल घटना स्थल पर पहुँचकर तीनों मृतकों को टैंक तोड़‌कर बड़ी मशक्कत से बाहर निकलवाया । स्वास्थ परिक्षण हेतु सदर अस्पताल नौगछिया लाया गया जहाँ तीनों को चिकित्सक ने मृत्त घोषित कर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया।
घटना की गंभीरता को देखे हुए सूचना मिलते ही सभी अधिकारी गण व प्रसासन सजगता दिखाते हुए घटना स्थल पर , अनुमडलाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी उप समाहर्ता , कल्याण पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लेने पहुंच गए।
जन प्रतिनिधि जिला परिषद नन्दनी सरकार, जिला परिषद अध्यक्ष सकलदेव यादव, पंकज जयसवाल मुखिया ; विरेन्द्र मंडल, रूपेश ठाकुर, मन्टू यादव आदि लोगों ने मृत्तक परिजानो के लिए मुआवजा हेतु सहायता राशि के लिए अधिकारियों से मांग की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आकस्मिक मृत्यु के कारण मृतक परिजानो को उचित मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी
उधर प्राप्त जानकारी के अनुसार सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के कदवा की घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि "तीन मजदूरों की हुई असामयिक मौत अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ हैं। मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।"
यह हादसा एक बार फिर बिना सुरक्षा उपायों के सेप्टिक टैंक जैसे खतरनाक स्थानों में काम कराने की गंभीर समस्या को उजागर करता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसे कार्यों में पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों और सावधानियों का पालन अनिवार्य है, अन्यथा इस तरह की घटनाएं दोहराई जा सकती हैं।

74
2761 views

Comment