logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा संगठित गिरोह है। नफरत फैलाना और समाज में दूरी बनाना ही भाजपा का प्रिय एजेंडा है। अखिलेश यादव

-
दिनांकः 22.04.2026
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा संगठित गिरोह है। नफरत फैलाना और समाज में दूरी बनाना ही भाजपा का प्रिय एजेंडा है। भाजपा का आचरण निम्न स्तरीय है। वह समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुश्मनों जैसा व्यवहार करती हैं।
बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए सुरक्षित सीटों के पूर्व प्रत्याशियों और नेताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के साथ छल कर रही है। वह महिला आरक्षण को लेकर भ्रम फैला रही है। देश में महिला आरक्षण कानून लागू हो गया है। महिला आरक्षण बिल को 2023 में संसद से सर्व सहमति से पास कर दिया है। लेकिन भाजपा के नेता झूठ बोलने से नहीं बाज आ रहे है। देश की जनता भाजपा के झूठ और भ्रामक प्रचार को समझ रही है। पीडीए की एकता से घबराई भाजपा जनता के बीच इसी तरह का प्रोपेगण्डा चलाती है। भाजपा भ्रष्टाचार, लूट, महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान हटाने के लिए झूठ का सहारा लेती है।
श्री अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं को भाजपा से सावधान करते हुए कहा कि 2027 के चुनाव में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। भाजपा से जनता का भरोसा खत्म हो चुका है। विधानसभा चुनाव भाजपा का हारना तय है। भाजपा अभी से विपक्ष की भूमिका में है। भाजपा की यह स्थिति स्थायी और स्थिर है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का हथियार चालाकी भरा है। जनता उसकी चालाकी को समझती है। इस बार भाजपा को सत्ता से बाहर जाना ही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 के लिए आज से ही काम शुरू करना है। बूथ स्तर पर विशेष ध्यान देना हैं, चुनाव जमीन पर ही होगा। दूसरों पर भरोसा नहीं करना है। अपनी ताकत पर निर्भर रहना है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया था। लोकतंत्र को बचाना है। जनता के सम्मान को लौटाना हैं, समाजवादी पार्टी में सबका सम्मान होता है। पीडीए का जनाधार बड़ा है। पीडीए एकजुट है। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी पार्टी की सरकार में सभी को न्याय मिलेगा।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री सीमा राजभर की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Syed Afzal Ali shah Moududi.
Lucknow

1
729 views

Comment