logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उपराष्ट्रपति के करकमलों से गुना के ज्योतिष आचार्य नरेश शर्मा की पुस्तकों का भव्य विमोचन

*उपराष्ट्रपति के करकमलों से गुना के ज्योतिष आचार्य नरेश शर्मा की पुस्तकों का भव्य विमोचन*
*मेरठ में आयोजित दीक्षांत समारोह बना ऐतिहासिक*
मेरठ - आइआइएमटी मेरठ में डॉ. ज्योतिषाचार्य आशा त्यागी,प्रभारी ज्योतिष शिक्षा विभाग आई आई एम टी मेरठ ज्योतिष मर्मज्ञ नरेश शर्मा जी की पुस्तकों भारतीय ज्योतिष एवं पंचाग एवं कालचक्र का विमोचन भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के करकमलों से हुआ।और साथ ही उपराष्ट्रपति जी ने राष्ट्रपति भवन आने का निमंत्रण दिया। ज्योतिष पर चर्चा करने के लिए।

*नरेश कुमार शर्मा एवं डॉ. आशा त्यागी को राष्ट्रपति भवन में ज्योतिष विषय पर विशेष चर्चा हेतु आमंत्रित*

मेरठ आइआइएमटी विश्वविद्यालय के भव्य 3rd कॉन्वोकेशन समारोह 2026 में गुना निवासी ज्योतिष आचार्य नरेश कुमार शर्मा एवं ज्योतिषाचार्य डॉ. आशा त्यागी,प्रभारी ज्योतिष विभाग आई आई एम टी विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा रचित पुस्तकों *“भारतीय ज्योतिष और पंचांग” तथा “कालचक्र और ज्योतिष”*
का विमोचन भारत के महामहिम उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन के करकमलों द्वारा गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षाविद, विद्वान एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने इसे विशेष बना दिया। दीक्षांत समारोह के दौरान मंच पर उपराष्ट्रपति द्वारा लेखकों का सम्मान किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने जोरदार तालियों से सराहा।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता जी, वाइस चांसलर श्रीमती दीपा शर्मा, यूनिवर्सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर मयंक अग्रवाल जी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई जी, तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री सहित अन्य विशिष्ट जन भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि आचार्य नरेश कुमार शर्मा एवं डॉ. आशा त्यागी को Rashtrapati Bhavan में ज्योतिष विषय पर विशेष चर्चा हेतु आमंत्रित किया जाना उनकी विद्वता एवं शोध कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता का प्रमाण है।

पंडित नरेश शर्मा जी गुना के मूल निवासी होने के साथ साथ वर्तमान मे नेशनल फ़र्टिलाइज़र लिमिटेड मे भी अपनी सेवाएं दे रहे है
यह उपलब्धि भारतीय ज्योतिष के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण योगदान के रूप में देखी जा रही है तथा शिक्षण जगत में गर्व का विषय बनी हुई है।

15
1520 views

Comment