logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

29 अप्रैल को जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक


कटनी, 22 अप्रैल। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार, 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित एजेंडा के अनुसार अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। बैठक में पिछली सामान्य सभा के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं और कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी। साथ ही, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अध्यक्ष की अनुमति से विचार-विमर्श किया जाएगा।

2
0 views

Comment