logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*बचत के भाषण, बर्बादी का मैदान — रानीतराई में पानी ने भी कहा ‘मुझे बचाओ*

*बचत के भाषण, बर्बादी का मैदान — रानीतराई में पानी ने भी कहा ‘मुझे बचाओ*

*लाल टोपी राजू सोनी*

राजनांदगांव।

एक तरफ गर्मी अपने पूरे तेवर में है, लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं… और दूसरी तरफ जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत रानीतराई में पानी ऐसे बह रहा है मानो उसे किसी ने “फ्री फ्लो स्कीम” में डाल दिया हो।
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को घेरकर रानीतराई, आलीखुटा, उसरी बोर्ड, भोथीपार और धामनरा के ग्रामीणों ने जब अपनी प्यास की कहानी सुनाई, तो हालात किसी सूखे इलाके जैसे लगे। लेकिन असली विडंबना तो तब सामने आई जब पता चला कि पास ही लाखों लीटर पानी “स्वतंत्रता संग्राम” की तरह खेतों में बहकर आज़ादी का जश्न मना रहा है।
ग्राम पंचायत रानीतराई में सरपंच महोदय की अनदेखी ऐसी है कि बांध से छोड़ा गया कीमती पानी, जो तालाब भरकर लोगों की प्यास बुझा सकता था, वह नालियों से गुजरते हुए खेतों को “अचानक आई बाढ़” का अनुभव करा रहा है। खेत जलमग्न हैं, लेकिन पीने के लिए पानी नहीं — इसे ही शायद “विकास का नया मॉडल” कहा जाएगा।
मजेदार (या दुखद) बात यह है कि जिला पंचायत की सीईओ सुरुचि सिंह ने हाल ही में वर्चुअल भूमिपूजन कार्यक्रम में पानी बचाने पर लंबा-चौड़ा ज्ञान दिया था। लगता है वह भाषण सीधे इंटरनेट पर ही सेव हो गया, क्योंकि जमीन पर उसका “डाउनलोड” अब तक नहीं हुआ।
उधर उसरी बोर्ड गांव के लोग पानी की कमी से परेशान हैं, शिकायतें कर रहे हैं, समाधान ढूंढ रहे हैं… और इधर रानीतराई में पानी बिना रोक-टोक खेतों में बह रहा है। एक पंचायत में “जल संकट”, दूसरी में “जल उत्सव” — प्रशासनिक संतुलन का यह अद्भुत उदाहरण शायद ही कहीं और देखने को मिले।
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन जवाब मिला — “राशि नहीं है।” अब सवाल यह उठता है कि क्या पानी रोकने के लिए भी टेंडर और बजट का इंतजार जरूरी है? या फिर जिम्मेदारी नाम की चीज़ भी कभी उपयोग में लाई जाती है?
गर्मी के इस दौर में जब सरकार “जल ही जीवन है” का संदेश दे रही है, रानीतराई में वही जल “जीवन से खिलवाड़” करता नजर आ रहा है।
अब देखना यह है कि कलेक्टर महोदय तक यह बहता हुआ पानी पहले पहुंचता है या यह खबर… क्योंकि फिलहाल तो पानी भी बह रहा है और जिम्मेदारी भी।
*लाल टोपी राजू सोनी*

*Devashish Govind Tokekar*
*VANDE Bharat live tv news Nagpur*
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
*Indian Council of press,Nagpur*
Journalist Cell
*All India Media Association
Nagpur*
*District President*
*Delhi Crime Press*
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015

0
141 views

Comment