आर जी कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन
मेरठ - रघुनाथ गर्ल्स पोस्टग्रेजुएट कॉलेज मेरठ में प्राचार्या प्रो निवेदिता कुमारी के दिशा निर्देशन में बीएड विभाग एवं छात्र कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मिशन शक्ति द्वितीय चरण में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में नारी शक्ति पर एक काव्य पाठ का आयोजन किया गया इस अवसर पर ज्योतिषाचार्य डॉ आशा त्यागी एडवोकेट कवयित्री एवं प्रभारी ज्योतिष शिक्षा विभाग आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ ने अपने महिला सशक्तिकरण पर कविता प्रस्तुत की उन्होंने कहा _ _
"मैं नाजुक काँच सी कभी अटल चट्टान सी हूँ।
मैं नींव का पत्थर किसी ऊँचे मकान की हूँ।
मेरे इरादो पर न ऊँगली उठाना कभी भूले से तुम,
मै द्रौपदी का खप्पर हूँ तो मीरा के भजनों की तान भी हूँ" ।
महिला संघर्ष को यथार्थ मेंढालते हुए आशा त्यागी जी करते हुए लिखती हैं-
"बहुत टूटी, बहुत बिखरी मगर मैने हार नहीं मानी।
जमाने के कुंठित इरादों से मगर मैने रार नहीं ठानी ।
अधूरे ख्वाब लेकर भी चली पथरीली राहों पर,
कहाँ गिरी हूँ कहाँ संभली दुनिया मेरा सार नहीं जानी।"
साथ ही दूसरी कवयित्री डॉ ज्योति उपाध्याय ने भी महिलाओं पर केंद्रित अपना काव्य पाठ किया उन्होंने कहा __ नारी को शिक्षित होना बहुत जरूरी है एवं परिवारों को भी आवश्यकता है कि वह अपनी बेटियों बहू को पढ़ा लिखा कर शिक्षित करें ताकि वह देश की उन्नति में भागीदारी कर सकें ।
कार्यक्रम की संयोजिका ,संचालिका एवं कवयित्री डॉ शुभम त्यागी ने कहा _
"तरक्की हूं मैं दुनिया की हमें बेकार मत समझो ।
हमें अपने गले में चांदनी का हार मत समझो ।
अगर मैं चल पडू तो आंधियां तूफान रुक जाएं ।
मैं लोहा हूं मैं लावा हूं मुझे बस प्यार मत समझो " ।
प्रोफेसर और रस्तोगी (अधिष्ठाता छात्र कल्याण परिषद )ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं उन्होंने कहा लड़कियों को शिक्षित जरूर करना चाहिए ताकि वह आगे चलकर आर्थिक और सामाजिक रूप से अपने को स्थापित कर सकें ।
बीएड विभाग की छात्रा गरिमा चौधरी, निकिता , प्रियांशी , प्रीति गुप्ता , अमिता ने भी कविता प्रस्तुत की
छात्र कल्याण परिषद एवं बीएड की सभी शिक्षिकाओं का सहयोग रहा ।