मैलानी पुलिस की बड़ी कामयाबी, बाँकेगंज बवाल का वांछित हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
संवाददाता : आकाश सिंह (AIMA), लखीमपुर खीरी
थाना मैलानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बाँकेगंज बवाल मामले में फरार चल रहे वांछित एवं हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार गौतम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उसके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। थाना मैलानी पुलिस टीम ने मंगलवार 22 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संसारपुर रोड स्थित गुलाब नगर मोड़ से उसे दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश गया है और अपराधियों में हड़कंप मच गया है।