logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संतकबीरनगर: थानाध्यक्ष मेंहदावल को धमकी देने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र में पुलिस को खुलेआम चुनौती देने का माम

संतकबीरनगर: थानाध्यक्ष मेंहदावल को धमकी देने वाली महिला पर मुकदमा दर्ज
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र में पुलिस को खुलेआम चुनौती देने का मामला सामने आया है। थानाध्यक्ष मेंहदावल सहित पूरे थाने को फूंक देने की धमकी देने वाली एक महिला के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, फेसबुक आईडी धारिका गीता निषाद द्वारा सोशल मीडिया पर एक भड़काऊ पोस्ट/वीडियो साझा किया गया, जिसमें थाना मेंहदावल को जलाने की धमकी दी गई थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और संबंधित महिला के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की।
पुलिस ने थाना मेंहदावल में धारा 196, 353(2), 352 बीएनएस तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान की पुष्टि और अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है।
थानाध्यक्ष मेंहदावल ने इस मामले में आमजन से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी और कानून के दायरे में रहकर करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भ्रामक, भड़काऊ या कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

8
5244 views

Comment