logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बालको से युवक का अपहरण, जमीन रजिस्ट्री के लेन-देन से जुड़ा है मामला, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा। शहर के युवक का बालको से अपहरण की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा, जमीन रजिस्ट्री के लेन-देन का मामला है। युवक की तलाश की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पुरानी बस्ती क्षेत्र में रहने वाले एक युवक का बीती रात बालको इलाके से आधा दर्जन लोगों ने जबरिया अपहरण कर लिया है। घटना के बाद बालको पुलिस पुरानी बस्ती पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई। सूत्रों के अनुसार अपहृत युवक का नाम विजय सिंधी है, जो पुरानी बस्ती के भंडारी चौक में रहा करता था।

बताया जा रहा है कि विजय ने कई लोगों को धोखा देकर उनसे पैसे ऐंठ लिए थे। जब लोगों ने पैसे वापस मांगने के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो वह रायगढ़ भाग गया था। कुछ दिन बाद वह वापस कोरबा लौटा, लेकिन पुरानी बस्ती में रहने के बजाय बालको में रहने लगा। बीती रात लगभग आधा दर्जन लोग एक चारपहिया वाहन में बालको पहुंचे। उन्होंने विजय को घेर लिया और जबरन गाड़ी में बिठाकर फरार हो गए।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना सामने आने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है। जानकारी मिली है कि पैसाें का लेनदेन, जमीन रजिस्ट्री से मामला जुड़ा हुआ है। इस मामले में जिस युवक के अपहरण होने की बात कही जा रही है उससे फोन पर बात हुई है। पुलिस आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।

रायपुर: युवक पर चाकू से हमला, आरोपियों की तलाश जारी

इधर रायपुर में मारपीट का मामला सामने आया है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत ममता हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बोरियाखुर्द निवासी अरशद किसी काम से काशीराम नगर गया था। यहां उसका पहले से विवाद चल रहा बलजीत से सामना हो गया। दोनों के बीच कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया।

विवाद के दौरान आरोपी बलजीत, बॉबी, दश चंद्राकर और अन्य ने मिलकर अरशद पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में अरशद गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

7
572 views

Comment