logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पैंगोलिन के साथ धरे गए दो तस्कर, 50 करोड़ में सौदा करने पखांजूर से लाए थे रायपुर…

वन जीवों के तस्करों की राजधानी रायपुर तक धमक होने लगी है. राजधानी में जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्करों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. तस्कर 50 करोड़ रुपए में पैंगोलिन का सौदा करने रायपुर लेकर आए थे.

वन परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर दीपक कुमार तिवारी ने बताया की मुखबिर से पैंगोलिन तस्करी की सूचना प्राप्त हुई थी. जिसके बाद वन विभाग की स्पेशल टीम तैयार कर तस्करों की घेरेबंदी कर पैंगोलिन के रेस्क्यू ऑपरेशन की तैयारी की गई थी. इस दौरान भाटागाँव में मौजूद आरोपियों से ग्राहक बन संपर्क कर सौदा किया गया.

इसके बाद पैंगोलिन के साथ आरोपियों को पकड़ा गया. वन विभाग की टीम ने शातिर तस्करों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने बताया कि पैंगोलिन का 50 करोड़ रुपए में सौदा करने पखांजूर से रायपुर लाए हैं. पकड़े गए तस्करों में खोखन हालदार और गोपाल बोपचे शामिल हैं.

इनमें से एक आरोपी बालाघाट का रहने वाला है, जिसके पास से पैंगोलिन को बरामद किया गया, और दूसरा पखांजूर का रहने वाला है. इन तस्करों के जरिए वन विभाग मुख्य तस्कर तक पहुंचने में जुटा है. बताया जा रहा है कि आने वाले समय में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

6
462 views

Comment