logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

करीब डेढ़ लाख रुपए की 520 ग्राम अफीम सहित युवक काबू


सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बाल भवन सिरसा क्षेत्र से एक नौजवान युवक को करीब डेढ़ लाख रुपए की 520 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एबीवीटी स्टाफ सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान नानक सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गांव सिकंदरपुर,जिला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एबीवीटी स्टाफ सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान बस स्टैंड से बरनाला रोड होते हुए भूमणशाह चौक की तरफ जा रही थे । इस दौरान पुलिस पार्टी जब बाल भवन सिरसावके नजदीकी पंहुची तो सामने से एक नौजवान युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक घबरा गया और वापस मुड़कर तेज- तेज कदमों से चलकर खिसकने का प्रयास लगा तो पुलिस पार्टी ने उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 520 ग्राम अफीम बरामद हुई । एबीवीटी स्टाफ प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच सिविल लाइन थाना को सौंपी गई । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अफीम तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

15
548 views

Comment