logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मध्य विद्यालय के अलमारी में मांस भरा थैला बरामद

रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत रामूडीह उर्दू मध्य विद्यालय में बुधवार को अलमारी से थैलियों में आपत्तिजनक मांस मिला है। बताया जाता है कि स्कूल के कुछ शिक्षक यह मांस लाकर अलमारी में रख देते थे। ग्रामीणों की सूचना पर रोहतास डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो महिला शिक्षिका सहित 5 शिक्षकों को हिरासत में ले लिया है और सभी से पूछताछ की जा रही है। इस बीच डीएम के निर्देश पर डीईओ ने 5 शिक्षकों को निलंबित कर दिया। निलंबित शिक्षकों में प्रभारी प्रधानाध्यापक अख्तर अली, शिक्षक मो. इमरान, अनवर अली, शिक्षिका सूफिया खातून और हिना कौसर शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। क्षेत्र में दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन के मुताबिक, एफएसएल की टीम ने आपत्तिजनक मांस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन भी काफी संयम से काम कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक पोस्ट न डालें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें।

12
841 views

Comment