रिज मैदान पर ‘शिमला विजन 2040’ की गूंज, पृथ्वी दिवस पर जनता से लिए सुझाव
शिमला। पृथ्वी दिवस के अवसर पर Simla Collective (शिमला कलेक्टिव) द्वारा रिज मैदान स्थित गेयटी थिएटर के बाहर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान “शिमला विजन 2040” के तहत शहर को बेहतर, लचीला और क्लाइमेट स्मार्ट बनाने के लिए आम जनता से सुझाव लिए गए।
कार्यक्रम में लोगों ने विजन बोर्ड पर अपने सुझाव लिखे और छोटी-छोटी वीडियो (बाइट) के माध्यम से भी अपनी राय साझा की। यह सुझाव वन संरक्षण, जल प्रबंधन, परिवहन व्यवस्था, कूड़ा प्रबंधन, भवन निर्माण, ऊर्जा, सार्वजनिक स्थलों और शासन व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित रहे।
Simla Collective ने बताया कि उनका उद्देश्य वर्ष 2040 तक शिमला में सार्थक बदलाव लाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए शहर सुरक्षित और पर्यावरण संतुलित बना रहे। संस्था का मानना है कि यह कार्य आसान नहीं है और इसके लिए ठोस कदमों के साथ-साथ जनता की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।
इस पहल के तहत पहले एक सर्वेक्षण भी किया गया था, जिसमें शहरवासियों से विस्तृत सुझाव लिए गए। वर्तमान कार्यक्रम उसी प्रक्रिया का हिस्सा है। इस सर्वेक्षण का निष्कर्ष आगामी मई महीने में जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
Simla Collective ने कहा कि शहर को बचाने के लिए जनभागीदारी सबसे अहम है। स्वच्छता, संसाधनों के संरक्षण और बेहतर शासन व्यवस्था के लिए लोगों को आगे आना होगा। साथ ही, जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न खतरों को कम करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने बहुमूल्य सुझाव दिए। इस मौके पर उमा सिंह महाजन, रवीन सिंह, विपन गुप्ता, दिव्या झींगरन, अशोक कुमार, प्रतीक द्रैक, देवेन खन्ना, वीरेंद्र ऋषि, उमंग, अनिता, राकेश, राजीव कुठियाला और सपना सहित कई लोग उपस्थित रहे।
हर खबर पर पैनी नजर
#समाचारसंसारन्यूज24 #EarthDay #ShimlaVision2040 #SaveShimla #ClimateAction #PublicParticipation #EnvironmentProtection #HimachalNews