यूपी बोर्ड कक्षा 10 एवं 12 का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे होगा जारी
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।
परिषद के सचिव ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि परीक्षाफल यूपीएमएसपी वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा छात्र-छात्राएं डिजिलाकर रिजल्ट्स पोर्टल के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ही अपना परिणाम देखें और किसी भी भ्रामक सूचना से बचें। गौरतलब है कि इस बार लाखों छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जिन्हें अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। संवाद