logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेचर कैंप थापली में अवर पावर -अवर प्लैनेट (Our Power-Our Planet) थीम के साथ मनाया गया पृथ्वी दिवस

प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री के.सी. मीणा ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत

वनों की सुरक्षा तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण


पंचकूला, 22 अप्रैल : पृथ्वी दिवस के अवसर पर आज नेचर कैंप, थापली (मोरनी) में वन मंडल, मोरनी, पिंजौर द्वारा एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष पृथ्वी दिवस की थीम “अवर पावर-अवर प्लैनेट” (Our Power- Our Planet) रही, जिसके अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण में जनसहभागिता को बढ़ावा देने पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री के.सी. मीणा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख (एचओएफएफ), हरियाणा तथा श्री घनश्याम शुक्ला, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास), हरियाणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनीता, वन मण्डल अधिकारी, मोरनी, पिंजौर द्वारा की गई।

कार्यक्रम में मोरनी क्षेत्र एवं ग्राम थापली के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, वनों की सुरक्षा तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहकर प्रकृति संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

उन्होने अपने सम्बोधन में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को रोजमर्रा के दैनिक कार्यों में अपनी आदतों को बदलने का आह्वान किया तथा रिडयूस, रियूज, रिसाईकल, (Reduce, Reuse, Recycle) को अपनाने पर भी बल दिया ताकि पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन में अपना सहयोग सुनिश्चित कर सके।

इस अवसर पर हरियाणा वन विभाग के प्रचार एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसमें वन संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों को प्रदर्शित किया गया। साथ ही प्रतिभागियों को जन-जागरूकता सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग हेतु सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

4
908 views

Comment