logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दानपात्र तोड़ कर चोरी

राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक मंदिर में चोरी की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में स्थित सर्वशक्ति मंदिर, टिकौना पार्क, शांति नगर बी, गुर्जर की थड़ी में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे अज्ञात चोर ने मंदिर को निशाना बनाया।
बताया जा रहा है कि चोर मंदिर के चैनल गेट को नीचे से तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दान पात्र में रखी नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। मंदिर प्रबंधन के अनुसार चोरी गई राशि करीब 2 से 2.5 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने के बाद मंदिर से जुड़े लोगों में आक्रोश देखा गया और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।
एफआईआर डिटेल:
इस मामले में मानसरोवर थाने में एफआईआर नंबर 0243 दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने मौके का मुआयना कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी को मामले की जिम्मेदारी सौंपी गई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है, देखना होगा कि इस मंदिर चोरी की वारदात का खुलासा कब तक हो पाता है।

3
78 views

Comment