लखीमपुर खीरी में नए जिलाधिकारी का आगमन, सीडीओ अभिषेक कुमार ने किया गर्मजोशी से स्वागत
संवाददाता : आकाश सिंह (AIMA), लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी में नवागत जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह के आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह कुछ ही देर में कोषागार पहुंचकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। नए डीएम के कार्यभार संभालने को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों में भी नए जिलाधिकारी के स्वागत को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।
जनपदवासियों को उम्मीद है कि नवागत जिलाधिकारी के नेतृत्व में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी।