logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शादी में शामिल होने आया व्यक्ति कुछ दूर में मिली उसकी लाश

पुलिस बता रही हादसा,परिजन बता रहे हत्या

शादी में शामिल होने आया था युवक।

सुलतानपुर जनपद के धममौर थाना अंतर्गत खौपुर निवासी शुभम सोमवार को मौसी के घर भिखारी सिंह थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी शादी में शामिल होने आया था, जहां भादर के रामगंज बीघापुर से बारात आई हुई थी।

रात्रि करीब 11 बजे शुभम के मोबाइल पर फोन आया,और शुभम शादी समारोह से निकलकर चला गया,12 बजे शुभम का फोन बंद हो गया,शुभम के परिजनों ने खोजबीन की तो शादी समारोह से कुछ दूरी पर सड़क किनारे शुभम का शव मिला।

शुभम के शव पर चोट के निशान मिले हैं।

इस मामले में मृतक शुभम के परिजनों का कहना है कि शुभम को फोन करके बुलाकर साजिशन हत्या कर दुर्घटना दिखाया जा रहा है,जबकि शुभम की हत्या की गई है।

वहीं पुलिस इसे सड़क दुर्घटना की आशंका जता रही है।

23
602 views

Comment