logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बेगूसराय रजिस्ट्री ऑफिस में जमीन विवाद पर खूनी झड़प, महिला पर हमला – कई हिरासत में

बेगूसराय में मंगलवार को स्थानीय निबंधन कार्यालय (रजिस्ट्री ऑफिस) परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि रजिस्ट्री ऑफिस का परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला काजल कुमारी अपने पिता की लगभग 3 बीघा जमीन अपनी चार बेटियों के नाम रजिस्ट्री कराने के लिए कार्यालय पहुँची थीं। इसी दौरान उनके गोतिया पक्ष के लोग मौके पर पहुँच गए और रजिस्ट्री का विरोध करते हुए अचानक हमला कर दिया।
काजल कुमारी ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष की नजर उनकी जमीन पर है और वे जबरन कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इसी जमीन विवाद में पहले उनके भाई की हत्या हो चुकी है और अब उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने मारपीट में शामिल कई लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

0
0 views

Comment