ब्रेकिंग न्यूज | यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार खत्म
संवाददाता : आकाश सिंह (AIMA)लखीमपुर खीरी।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित करने की तारीख तय कर दी है। बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा।
रिजल्ट जारी होते ही लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो जाएगा। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर के माध्यम से देख सकेंगे।
इस बार भी प्रदेशभर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में हिस्सा लिया था। रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
कैसे देखें रिजल्ट:
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
हाई स्कूल या इंटरमीडिएट रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर दर्ज करें
स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
भविष्य के लिए प्रिंट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें