logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कन्हैया मित्तल की आवाज़ से गूंजेगा सरोजनी नगर, लखनऊ का नटकुर मैदान

लखनऊ, 22 अप्रैल 2026। राजधानी लखनऊ का सरोजनीनगर क्षेत्र 22 अप्रैल की शाम एक भव्य आध्यात्मिक उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है, जहां भक्ति, संगीत और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की विशेष पहल ‘धर्मोत्सव @ सरोजनीनगर’ के अंतर्गत नटकुर मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है।

सायं 5 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। उनके लोकप्रिय भजन जैसे “ओ साँवरे मुझे तेरी जरूरत है” और “कर लो प्यार श्याम से” पहले ही करोड़ों लोगों के दिलों में आस्था का दीप जला चुके हैं।
‘धर्मोत्सव @ सरोजनीनगर’ केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय परंपराओं और सामाजिक समरसता को सशक्त करने का एक बड़ा मंच बनकर उभर रहा है। इस आयोजन के माध्यम से समाज के हर वर्ग को जोड़ने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का लक्ष्य रखा गया है।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि संगीत और भक्ति के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों और आपसी भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है। उनके प्रयासों से सरोजनीनगर पहले भी बड़े आयोजनों का गवाह बन चुका है, जहां नामचीन हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और आयोजकों ने सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वच्छता की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे यह आयोजन क्षेत्र के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजनों में से एक साबित हो सकता है।

सरोजनीनगर अब पूरी तरह तैयार है एक ऐसी संगीतमय शाम के लिए, जो भक्ति, ऊर्जा और उल्लास का नया इतिहास रचने वाली है।

16
1480 views

Comment