रोहतक के रिठाल में अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या करने वाले हत्या आरोपी ने
रोहतक प्रवेश मर्डर- पति-जेठ की दो-दो शादियां हुईंः दोनों भाइयों पर पहली पत्नियों के गला घोंटने-जलाने के आरोप, गिरफ्तार भी हुए, कोर्ट ने बरी किए 👉
रोहतक के रिठाल गांव में छोटे भाई की पत्नी की हत्या के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका प्रवेश के पति सुखबीर और उसके जेठ जसबीर, दोनों की दो-दो शादियां हो चुकी हैं। प्रवेश सुखबीर की दूसरी पत्नी थी, जबकि उसकी पहली पत्नी की जलकर मौत हो गई थी। इस मामले में सुखबीर, जसबीर और इनके पिता रणधीर जेल भी गए थे, हालांकि बाद में तीनों कोर्ट से बरी हो गए।
वहीं, जसबीर की पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसमें उसे गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में वह बरी हो गया। गांव में उसकी दूसरी पत्नी की मौत को लेकर भी चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस के पास इसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है। फिलहाल आरोपी जसबीर फरार है और उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें जुटी हुई हैं
19 अप्रैल को दरात से वार कर प्रवेश की हत्या की गई थी। जसबीर, प्रवेश के पड़ोसियों के घर पर लेडीज संगीत में डांस करने से नाराज था।