logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विद्या भारती पंजाब का घोष शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित

सर्वहितकारी विद्या मंदिर हाई स्कूल, फतेहगढ़ चूड़ियां में घोष शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ ।

उद्घाटन सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संचालन टोली के सभी सदस्यों का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मधुर स्वागत गीत के माध्यम से सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया।

उद्घाटन सत्र में श्री विक्रम समयाल जी ने आचार्यों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास में शारीरिक शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शारीरिक सुदृढ़ता, अनुशासन और आत्मविश्वास के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।इस लिए यह प्रशिक्षण वर्ग शिक्षकों के लिए अत्यंत लाभकारी है l

इसके अतिरिक्त, प्रबंध समिति के सदस्य श्री पवन चौहान जी ने संचालन टोली के सदस्यों एवं आचार्यों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की सराहना की l

0
0 views

Comment