पंजाब में 6 जिलों की जनता को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
पंजाब में 6 जिलों जिनमें अमृतसर, मोहाली, लुधियाना, पटियाला, जालंधर, बठिंडा मुख्य रूप से शामिल किए गए हैं। पंजाब सरकार के आदेश के बाद पंजाब के इन 6 जिलों की जनता को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। सरकार का कहना है पंजाब में अभी बिजली की कुल जरूरत 10,000 मेगावाट है।लेकिन आने वाले समय में यह जरूरत बढ़कर 18,000 मेगावाट हो जाएगी। जिस कारण बिजली कटौती करने का फैसला लिया गया है। एकतरफ पंजाब की जनता पहले से ही रसोई गैस सिलेंडर समय पर ना मिलने के कारण रसोई घरों में इंडक्शन चूल्हे का इस्तेमाल कर के अपनी रोज़मर्रा की जरूरत को पूरा कर रहे हैं। अगर सरकारी आदेश के मुताबिक सरकार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती करने का फैसला लेती है तो जनता को अपनी रसोई घरों की जरूरत को पूरा करने में बहुत बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दूसरी और सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक का समय स्कूली बच्चों का भी होता है। वही समय बच्चे स्कूलों में पढ़ने के लिए जाते हैं। अगर ऐसा होता है तो बच्चों को भी इतनी गर्मी में स्कूलों में बैठना काफी मुश्किल हो जाएगा। सरकार को अपने बिजली कटौती करने के निर्देश को लेकर विचार विमर्श जरूर करना चाहिए।
शिव नारायण की रिपोर्ट
अमृतसर (पंजाब)