पिंजौर में घोर कलयुग! भगवान के घर भी सुरक्षित नहीं, परशुराम मंदिर से 40 हजार की चोरी
समाचार संसार न्यूज़ 24 (देव दर्शन शर्मा)
पिंजौर। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, अब चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा। पिंजौर स्थित परशुराम मंदिर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए करीब 40 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, चोर देर रात मंदिर परिसर में घुसे और दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नगदी चुरा ली। सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे तो घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। लोगों में इस वारदात को लेकर भारी रोष है। उनका कहना है कि अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं रहे, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
#PinjoreNews #TempleTheft #ParasuramMandir #CrimeNews #HaryanaNews #SamacharSansarNews24