बलिया पुराने तालाब की खुदाई के दौरान 51 एमएम का एक संदिग्ध मोर्टार गोला मिला है। इस मोर्टार पर चांद-तारा का चिन्ह अंकित है,
बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में एक ईंट भट्ठे के लिए पुराने तालाब की खुदाई के दौरान 51 एमएम का एक संदिग्ध मोर्टार गोला मिला है। इस मोर्टार पर चांद-तारा का चिन्ह अंकित है, जिसके कारण इसे पाकिस्तान से जोड़कर देखा जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है। ईंट भट्टे के लिए तालाब का पानी निकालकर उसे समतल करने का काम चल रहा था। इसी दौरान कुछ बच्चे मछली पकड़ने के लिए तालाब में उतरे, जहां उन्हें यह पुराना मोर्टार गोला मिला। बच्चे इसे कबाड़ समझकर काटने की कोशिश कर रहे थे, तभी कुछ बड़े लड़कों ने उन्हें रोका।