उत्तर प्रदेश का हरित परिवहन मॉडल बना आकर्षण का केंद्र
नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ग्रीन ट्रांसपोर्ट कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के सतत परिवहन मॉडल ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान स्वच्छ ऊर्जा आधारित ग्रीन मोबिलिटी, आधुनिक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क तथा भविष्य उन्मुख अवसंरचना विकास की व्यापक रणनीति को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। उत्तर प्रदेश के हरित परिवहन मॉडल को देशभर के विशेषज्ञों एवं प्रतिभागियों द्वारा सराहा गया, जो प्रदेश की प्रगतिशील सोच और सतत विकास के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।