logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झालावाड़ जनाना अस्पताल परिसर में नवजात भ्रूण मिला: भेरूजी महाराज के चबूतरे के पास थैले में बरामद, पुलिस जांच में जुटी

झालावाड़ के जनाना अस्पताल परिसर में एक बार फिर नवजात भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। यह भ्रूण भेरूजी महाराज के चबूतरे के पास एक थैले में पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।
एसआरजी अस्पताल चौकी प्रभारी हेड कांस्टेबल राजेंद्र ने बताया कि अस्पताल परिसर में मौजूद एक व्यक्ति की नजर एक संदिग्ध थैले पर पड़ी। पास जाकर देखने पर उसमें नवजात भ्रूण मिला। इसकी सूचना तुरंत अस्पताल चौकी पुलिस को दी गई।
पुलिस मौके पर पहुंची, भ्रूण को कब्जे में लिया और डॉक्टरों को दिखाया, जिन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने नवजात के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का उद्देश्य भ्रूण को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान करना है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नवजात लड़का है या लड़की।
गौरतलब है कि लगभग एक सप्ताह पहले भी इसी अस्पताल के पालना गृह में एक जीवित नवजात मिला था। कमजोर होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Aima media jhalawar

6
567 views

Comment