logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंडीगढ़ में एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी को लगी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में मचा हड़कंप

चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने बुधवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी ‘गोलू गोहाना’ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास की गई, जहां पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि ‘गोलू गोहाना’ पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। वह हरियाणा पुलिस का वांटेड अपराधी भी था। उसके खिलाफ लूट, अवैध हथियार रखने और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

कई मुकदमे दर्ज
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है, ताकि उसके नेटवर्क, सहयोगियों और अन्य आपराधिक कनेक्शनों का खुलासा किया जा सके।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी किसी बड़े गिरोह से जुड़ा हुआ है और हाल के अपराधों में उसकी क्या भूमिका रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

10
2992 views

Comment