logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

प्रेस नोट दिनाँक 21.04.2026 रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ में रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन हेतु बड़ा खाना (रात्रि भोज) कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

प्रेस नोट दिनाँक 21.04.2026
रिजर्व पुलिस लाइन्स बदायूँ में रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन हेतु बड़ा खाना (रात्रि भोज) कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरित किया गया।

आज दिनाँक 21.04.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस लाइन बदायूँ में रिक्रूट आरक्षियों के उत्साहवर्धन हेतु बड़ा खाना (रात्रि भोज) कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय,मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की गरिमामयी उपस्थिति रही । जिलाधिकारी महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को स्नेह के साथ भोजन परोसा गया तथा साथ मिलकर भोजन किया गया । महोदया द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित करते हुए आत्मीय पल साझा किया गया और भविष्य में कर्तव्यनिष्ठा,अनुशासन और ईमानदारी से जनसेवा एवं सराहनीय कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया । कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 ह्रदेश कठेरिया,समस्त क्षेत्राधिकारी,सीएफओ,समस्त थाना प्रभारी,प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे

9
313 views

Comment