logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बढ़नी – स्कूल बस ने अपने ही छात्र को रौंदा ,स्कूली छात्र की दर्दनाक मौत और जिम्मेदार खामोश ?

सिद्धार्थनगर। जनपद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ स्कूल बस में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से एक आठ वर्षीय मासूम बच्चे की बस के पहिए के नीचे आकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान आदित्य शर्मा (8 वर्ष), पुत्र अनिल कुमार शर्मा के रूप में हुई है। आदित्य स्वर्गीय कन्या कलावती माध्यमिक विद्यालय का छात्र था। बताया जा रहा है कि आज सुबह हर दिन की तरह स्कूल बस लेने आई थी। बस में चढ़ते समय आदित्य का संतुलन बिगड़ गया और वह टायर के नीचे आ गया। बस में चढ़ने वाला वह आखिरी छात्र था औरहवा गांव से लगभग एक दर्जन छात्र इसी बस से स्कूल आते जाते हैं। बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई।
इस घटना का एक और दुखद पहलू यह है कि आदित्य की बड़ी बहन प्रिया भी उसी बरसाती यादव इंटर कॉलेज की छात्रा है और दोनों भाई-बहन हर रोज एक साथ उसी स्कूल बस से विद्यालय जाया करते थे। आज बहन की आँखों के सामने ही उसके छोटे भाई की जान चली गई।
परिवार के लिए यह हादसा और भी गहरा आघात इसलिए है क्योंकि आदित्य अपने परिवार में तीन बहनों के बीच इकलौता बेटा था। परिवार का एकमात्र चिराग इस दुर्घटना में असमय बुझ गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में खलासी (कंडक्टर/हेल्पर) मौजूद नहीं था, जिसे इस हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। यदि बस में खलासी होता तो बच्चों को सुरक्षित तरीके से बस में चढ़ाने में सहायता मिलती और शायद यह हादसा टाला जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि स्कूली बसों में खलासी की अनिवार्य तैनाती सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बच्चों की जान बचाई जा सके। मामले की आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।

21
94 views

Comment